Bullet Strike एक बहुखिलाड़ी एक्शन गेम है, जिसमें 20 खिलाड़ी अस्त्र-शस्त्र से भरे हुए एक विशाल परिदृश्य में एक-दूसरे का सामना करते हैं। इस गेम में केवल एक ही खिलाड़ी जीवित बचा रह सकता है, और इसका मतलब यह हुआ कि केवल एक ही खिलाड़ी इस मैदान में अपने पराक्रम से विजयी घोषित हो सकता है।
इसमें गेम खेलने का तरीका व्यवहारतः बेहद चमत्कारिक गेम 'Playersunknown's Battlegrounds' से बिल्कुल मिलता-जुलता है। आप बायीं ओर के वर्चुअल स्टिक की मदद से अपने चरित्र के मूवमेंट को नियंत्रित कर सकते हैं और निशाना साधने के लिए स्क्रीन की दाहिनी ओर अपनी उंगली को सरका सकते हैं। स्क्रीन की दाहिनी ओर ही स्कोप एवं शूट बटन भी उपलब्ध होंगे।
Bullet Strike में सेटिंग काफी विस्तृत और विवरणों से भरे हुए हैं। आप लंबे घास में छुप सकते हैं, घरों एवं भवनों में दाखिल हो सकते हैं, पेड़ों के पीछे छुप सकते हैं, पहाड़ों पर चढ़ भी सकते हैं। यदि आप जीवित बचे रहना चाहते हैं, तो आपको किसी इलाके पर नियंत्रण करना सीखना होगा।
Bullet Strike दरअसल Android के लिए तैयार किया गया 'Playersunknown's Battlegrounds' का एक बेहतरीन क्लोन है, जो आपको उससे मिलता-जुलता अनुभव देता है, लोकिन जो आपके टचस्क्रीन डिवाइस के लिए पूरी तरह से अनुकूलित है। इस गेम में अनलॉक किये जाने लायक ढेर सारे अत्यंत सुरुचिपूर्ण अवयव भी उपलब्ध हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 9 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
मुझे यह खेल पसंद है
सुझाव दें। खिलाड़ियों की संख्या 20 खिलाड़ियों से बढ़ाएं।
cnjvhnncnjgg bukjykmbv hhjjl Hill jikk jjitgj jihbceg ijgkkku होज़िहज
एक खेल जो अपने चरणों में एक नई, अत्यधिक सूक्ष्म और रोमांचक रणनीतिक अनुभव प्रदान करता है।और देखें
हमें यहाँ के लिए अपडेट दें। 5 स्टार्स के बाद।
मुझे Bullet Strike ऐप बहुत पसंद आया।